हिमालया ने स्माइल ट्रेन इंडिया के साथ साझेदारी में एक मुठोहंशी अभियान लॉन्च किया
हिमालया ने स्माइल ट्रेन इंडिया के साथ साझेदारी में एक मुठोहंशी अभियान लॉन्च किया

 

देहरादून, आजखबर। भारत की अग्रणी वैलनेस कंपनी, द हिमालया ड्रग कंपनी अपने फ्लैगशिप अभियान-'मुस्कान' को पश्चिम बंगाल लाया। इस अभियान के अंतर्गत, हिमालया लिप केयर ने कोलकाता में आज अपनी पहल 'एक मुठो हंशी' प्रस्तुत की। इसके तहत हिमालया ने दुनिया की सबसे बड़ी कटे होंठ व तालु चैरिटी, स्माईल ट्रेन इंडिया के साथ सहयोग किया, ताकि जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क जीवन रक्षी क्लेफ्ट सुधारक सर्जरी का लाभ पहुँचाया जा सके। इस अभियान का उद्देशय क्लेफ्ट के साथ जन्मे बच्चो का इलाज करवा के उन्हें एक नई मुस्कान और एक खुशहाल जिन्दगी देना हैैैं। अग्रणी पार्श्व गायक, पद्मश्री ऊषा उथुप ने इस अभियान में अपना सहयोग देकर समारोह का जोश और ज्यादा बढ़ा दिया।

राजेश कृष्णमूर्ति, बिजनेस डायरेक्टर-कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन, हिमालया ड्रग कंपनी ने इस समारोह की शुरुआत अत्यधिक जोश के साथ की। उन्होंने कहा, ''हम अपने अभियान, 'एक मुठोहंशी' के जरिये कटे होठ और तालु के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान करना चाहते है। साथ ही साथ हम समय पर इलाज के महत्व की जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि बच्चे एक संतुष्ट और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके। हमारा अभियान 'मुस्कान' हर घर में सेहत व प्रसन्नता का संचार करने के लिए हिमालया के उद्देश्य - ''खुश रहो खुशहाल रहो'' को प्रतिबिंबित करता है। इस अभियान द्वारा आज तक 550 से ज्यादा बच्चों की क्लेफ्ट सर्जरी की जा चुकी है। हमारा प्रयास है कि हम कटे होंठ और तालु से पीड़ित ज्यादा से ज्यादा बच्चों की जिंदगी में परिवर्तन लाकर उन्हें अपने सपनों को प्राप्त करने में मदद कर सके। इस अभियान से ब्रांड के जुड़ाव के बारे में श्री फिलिप हेडन, सीईओ, द हिमालया ड्रग कंपनी ने कहा, ''यह अभियान हमारे दिल के काफी नजदीक है। अपने उत्पादों के साथ साथ 'मुस्कान' के जरिये लोगो की जिन्दगी में परिवर्तन लाने के लिए हम समर्पित है। 'मुस्कान' जागरुकता बढ़ाने और निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। इस विषय में पद्मश्री ऊषा उथुप ने कहा, बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। उन्हें अपने सपनो को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए और किसी भी वजह से इस पर रोक लगनी चाहिए। मुझे 'मुस्कान' का हिस्सा बनने पर गर्व है। यह एक सार्थक एवं जीवन में परिवर्तन लाने वाला अभियान है, जो बच्चों को सेहत मंद, खुशहाल एवं संतुष्ट जीवन जीने में मदद कर रहा है।